[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

पंच दिवसीय रामायण महोत्सव में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल

ग्राम प्रधान चांद मियां करा रहे हैं चाकचौबंद साफ सफाई ,कली चूने का छिड़काव

औरंगाबाद (बुलंदशहर )  ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम बालका में पांच दिवसीय रामायण महोत्सव पूरे जोर शोर से चल रहा है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि ग्राम प्रधान चांद मियां ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सफाई रखने और कली चूने आदि का छिड़काव कराकर भरपूर सहयोग देने में कोई कोर कसर उठा कर बाकी नहीं रखी है। चांद मियां का मानना है कि कार्यक्रम भले ही किसी भी धर्म जाति भाषा क्षेत्र का क्यों ना हो गांव में हर प्रकार का सहयोग किया जायेगा। यही नहीं गांव के सभी लोगों को एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग करना चाहिए।

बालका मेन चौराहे पर ईश्वर सिंह सुरजावली वालों के आवास पर नव वर्ष से प्रारंभ हुए रामायण महोत्सव में समूचे गांव के लोग भाग ले रहे हैं बल्कि आसपास के गांव देहात से भी लोग धर्म लाभ करने पहुंच रहे हैं।जसर निवासी प्रमोद सिंह की मंडली द्वारा संगीतबद्ध रामायण पाठ निरंतर अखंड रुप से जारी है। सुखपाल सिंह, पप्पू, कालीचरण जगदीश सिंह, राधे श्याम सभी निवासी ग्राम जसर जहांगीराबाद निरंतर रामायण वाचन बारी बारी से कर रहे हैं।

तेजपाल सिंह, ईश्वर चंद्र, सतपाल भगत, मुनेन्द्र, विपिन, सुक्खन, राहुल आदि ने व्यवस्था संभाली हुई है।

ठाकुर वीर सिंह, सुनील त्यागी, रुपचंद, जयपाल सिंह महावीर सिंह रामभूल,सतत्तन शर्मा,बालक राम महावीर करील, ठाकुर राज सिंह, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close