[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बिसूंदरा के जंगल में देखा गया तैंदुआ ,गाय मारी ,भैसें पर किया हमला,युवक बचा बाल बाल

ग्रामीणों में खौफ दहशत का माहौल,वन विभाग की टीम मौके पर

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) जनपद बुलंदशहर के अगौता विकास खंड अंतर्गत ग्राम बिसूंदरा में तैंदुआ का खौफ ग्रामीणों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तमाम ग्रामीणों की रातों की नींद हराम हो चुकी है। भय के साये में जी रहे ग्रामीणों की मदद के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है। घंटों की मशक्कत के बाबजूद तैंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ग्राम निवासी हरवीर सिंह पुत्र रुप राम लोधी रोजाना की भांति बाइक पर सवार होकर अपनी सर्विस पर नोएडा जा रहा था ‌। अचानक तेज गति से तैंदुआ उसके करीब से होकर गुजरता चला गया। तैंदुआ देख उसके होश फाख्ता हो गए और बुरी तरह घबरा कर वह मिल पर गन्ना ढो रहे किसानों को साथ लेकर गांव वापस लौट आया। उसकी बात सुनकर ग्रामीणों ने दरकिनार कर दिया।

गुरुवार को गांव के जंगल में राम अवतार के खेत पर एक गाय मृत पाई गई जिसका मूंह किसी जानवर ने बुरी तरह खाया हुआ था। यह देख ग्रामीणों को तैंदुआ की आशंका का भय सताने लगा। शुक्रवार को गांव के जंगल में पवसरा के कुछ ग्रामीण छोल करने आये थे। उन्होंने भैसा बुग्गी एक जगह खडी कर दी और खेत में अंदर जाकर काम करने लगे। अचानक भैंसें की चीख पुकार सुनकर दौड़े तो तैंदुआ भैसे को छोड़कर भाग निकला। भैंसा घायल हो गया था।

ग्राम प्रधान हरी ओम सिंह ने जंगल में तैंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंच गई और घंटों तैंदुए की तलाश में कांबिंग की । फिलहाल टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

ग्रामीणों ने पैरों के निशानों से जंगल में तैंदुआ होने की पुष्टि की है जबकि वन रैंजर तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि अभी ठीक से नहीं कहा जा सकता कि तैंदुआ ही है जंगली बिल्ली भी हो सकती है। टीम में वन दरोगा सुभाष सिंह,योगदत्त शर्मा, अशोक कुमार वन रक्षक, मनीषा रानी वन रक्षक सनी गौतम नौरतन सिंह, हुक्म सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close