Bulandshahr

प्रेम सेवा मंडल ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

बुलंदशहर: प्रेम सेवा मंडल बुलंदशहर के स्थापना दिवस पर देवीपुरा प्रथम पंचायती गौशाला में मंडल के सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों ने मकर सक्रांति के दिन गौ सेवा की व सर्व समाज को स्वस्थ और कुशल रहने की कामना की|

संजय गोयल ने कहा प्रेम सेवा मंडल का लक्ष्य समाज सेवी लोगों को जोड़कर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान करना व शोषित ,मजबूर ,दलित बंधुओं के सहयोग करने का प्रयास है |पवन गोयल ने कहा हमारे जीवन में प्रेम का बड़ा महत्व है, प्रेम सर्वोपरि है मनुष्य की सच्चे प्रेम से भगवान को भी बस में होते हुए सुना है|, कृष्ण गोपाल ने कहा कहा कि गौ सेवा ईश्वरीय सेवा से कम नहीं है|हमारा उद्देश्य समाज में अच्छा कार्य करना है |

आज के कार्यक्रम में सुनील कुमार अग्रवाल, पवन गोयल, कृष्ण गोपाल, नरेश वर्मा, संजय गोयल, सुमेर सिंह, राकेश गुप्ता, अजय उपाध्याय, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुदेश बंसल, कैलाश, लक्ष्य गोयल, शिखर आदि का विशेष सहयोग रहा|

Show More

Related Articles

Close