Bulandshahr
मकरसंक्रांति पर हुआ जगह जगह खिचड़ी प्रसाद वितरण
धार्मिक जनों ने दिया गरीबों को अन्न वस्त्र आदि का दान

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) मकर संक्रांति का पर्व नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया। धार्मिक जनों ने गरीबों और असहाय लोगों को अन्न वस्त्र गुड़ तिल, मूंगफली एवं रोजमर्रा की वस्तुएं दान देकर पुन्य अर्जित किया। घरों में खिचड़ी पूजा की गई।
कस्बे में अनेक स्थानों पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।
भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्याना रोड पर दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी प्रसाद वितरण हुआ। बौबी शर्मा,दीपक गुप्ता सुशील अग्रवाल लवली अग्रवाल, अविनाश ठाकुर,नीरज गुप्ता मनोज कुमार शिवकुमार गुप्ता ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।
वैश्य संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के पवसरा तिराहे स्थित प्रतिष्ठान पर भी खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। अक्षय गोयल, महेश सिंघल, मनोज गुप्ता,पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल