[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

कस्बे में हुआ फ्लैग मार्च

औरंगाबाद:- दो समुदायों में बुधवार को हुई मारपीट की घटना के पश्चात पुलिस बलों ने एतियात के तौर पर कसबे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी और सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने पुलिस बल को साथ लेकर कसबे में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने कसबे में फ्लैग मार्च करके जहां शांति प्रिय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया वहीं असामाजिक तत्वों को बाज आने की कड़ी चेतावनी भी दी है।

कल की घटना के बाद से कसबे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने स्थिति शांतिपूर्ण बताई है। मामला अलग अलग संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस शांति पूर्ण स्थिति बनाये रखने के लिए कृत संकल्प है।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close