[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिला मोर्चा मंडल ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की ठानी

मंडल प्रभारी ने किया मंडल में प्रवास

औरंगाबाद (बुलंदशहर) भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अहम बैठक रविवार को मंडल मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा सदस्याओं को घर घर जाकर जन कल्याण कारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए किये गये उपायों से तमाम महिलाओं को अवगत कराना है। उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी कल्पना चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में तमाम गरीबों, किसानों, छोटे दुकानदारों मजदूरों तथा समाज के शोषित पीड़ित वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को बनाया गया और सभी का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला ज्योति योजना, स्वास्थ्य योजना,पैंशन योजना, मातृत्व लाभ योजना बनाई और उनका लाभ समान रूप से सबको मिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।

मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने पूरा भरोसा दिलाया कि भाजपा को पुनः सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा लगन और मेहनत से काम करेगी।

मंडल प्रभारी कल्पना चौधरी ने मंडल प्रवास भी किया। रीना सुनीता काजल, नीतू किरन देवी मीनू,रीना देवी खुश्बू एकता मेधा भारती अंजलि ठाकुर, रेखा पिंकी मंजू प्रीति विमला हितेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close