[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे,एक महिला बुरी तरह ज़ख्मी

पुलिस ने बताया फैसला हो गया कोई तहरीर नहीं दी

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) कस्बे के मौहल्ला सईदगढी में रविवार की सुबह बच्चों के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी। बात बढ जाने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला पर हमला बोल दिया।

महिला जायदा के पति अजमुद्दीन सैफी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा। घटना में लाठी डंडे पत्थर चले। महिला जायदा बुरी तरह घायल हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

रिपोर्टर राजेंद्रर कुमार

Show More

Related Articles

Close