[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बी डी आर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया दनकौर नगर का सामूहिक शाखा वार्षिकोत्सव 

दनकौर: बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर में दनकौर नगर का सामूहिक शाखा वार्षिकोत्सव मनाया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दनकौर खण्ड के स्वयं सेवकों द्वारा शाखा वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें नगर की तीन शाखाओं ने अपना अपना शारीरिक प्रदर्शन सामूहिक समता,योग,सूर्य नमस्कार,आसन आदि अनेक प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहे

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कृष्णा जी ने अपने बौद्धिक में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक समाज में क्या कार्य करता है। अर्थात संघ के कार्य को समझना है। तो संघ की शाखा में जाकर समझें। संघ की शाखाओं में किस प्रकार व्यक्ति निर्माण होता। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान्य खण्ड संघचालक गोपाल बजाज जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में प्रान्तीय शारीरिक प्रमुख राजेश जी जिला सेवा प्रमुख सुभाष भाटी जी,नगर पंचायत अध्यक्ष मा0अजय भाटी जी,दनकौर नगर की खण्ड कार्यकारिणी व विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे। दर्शक दीर्घा में नगर के सैकडों भाई/बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसाद के उपरांत कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

रिपोर्ट ओम प्रकाश गोयल( मुख्य संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7)

Show More

Related Articles

Close