[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बीडीआरडी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मनाया गया सड़क सुरक्षा माह

दनकौर: बिशम्बर दयाल राममूर्ति सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर में सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती के पर सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत छात्र/छात्राओं को शपथ दिला कर मानव श्रृंखला बनाई गई।

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दनकौर गौतमबुद्धनगर में सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह,ओमकार सिंह व संजय दीक्षित जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। आचार्य धर्मवीर सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात संजय दीक्षित जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुभाष चंद्र बोस क्रान्तिकारी नेता थे जो आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया।

अंत में तत्कालीन नेतृत्व ने अंग्रेजों को जिन्दा सौंपने का वादा किया। जिसे सुनकर वह भारत छोड़कर चले गए विमान दुर्घटना में जापान मे उनकी मृत्यु बतायी गयी। जिसका कोई निश्चित प्रमाण नही है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने सड़क सुरक्षा माह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में भारत में अनेक मृत्यु होतीहैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर उनको कम किया जा सकता है। दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। नशा करके वाहन न चलायें। चार पहिया वाहन चलाते समय शीट बैल्ट अवश्य लगायें। इसके बाद सभी छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाई गयी। और मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन औंकार  द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार व सेवकों ने सहयोग किया। वन्देमातरम के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More

Related Articles

Close