[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ महिला मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा: भारत  राष्ट्रीय सेवक संघ महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश के गांव ननहैडा अलयारपुर में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद नागर  ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ सामान्य नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा एवं देश हित में अहम भूमिका निभा रहा है

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनोद नागर  ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ में सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और सभी धर्मों के लोगों का समान सम्मान और अधिकार है भारत का कोई भी व्यक्ति संघ में जुड सकता है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का प्रमुख कर्तव्य अनेकता की एकता को बढ़ावा देना है तथा देश की एकता और अखंडता संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना है

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनोद नागर  बताते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है जो प्रमाणिकता से समर्पण भाव से कार्य कर रहा है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ताराचंद जी एवं मंच का संचालन भोला पहलवान ने भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज कुमार चौहान उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान महिपाल सिंह डीलर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष छाया सागर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की मंडल अध्यक्ष सोनम गुर्जर स्वाति गुर्जर अनु पाण्डेय जिला अध्यक्ष भारत राष्ट्रीय सेवक संघ शिखा सैनी सहित लगभग १३ सौ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं

Show More

Related Articles

Close