BulandshahrUNCATEGORIZED
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर भी फहराया झंडा

बुलंदशहर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने शहर के सैकड़ों व्यापारियों के साथ देवीपुरा प्रथम स्थित जिला कार्यालय पर 74 वां गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया| अध्यक्षता जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह ने की व मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी ने किया|
जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व राष्ट्रीय महामंत्री संजय गोयल ने पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया फिर सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया| जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने संबोधन में कहा की आज बड़ा गर्व का दिन है कि आज ही के दिन हमारा देश का संविधान लिखा गया था और आज हम अंग्रेजों की गुलामी से निकलकर अपने देश में स्वतंत्र सांस ले रहे हैं| जिला वरिष्ठ महामंत्री संजय गोयल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा नया संविधान लिखा गया तभी से से हमारा देश गणतंत्र दिवस मनाता आ रहा है जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया आज हम उन सभी को नमन कर याद करते हैं |
जिला संरक्षक विनोद चौधरी ने कहा कि हमें अपने ध्वज का सम्मान करना चाहिए और हर घर पर 26 जनवरी और 15 अगस्त को तिरंगा फहराना चाहिए |जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह ने कहा की संविधान में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान में आरक्षण 10 साल के निर्धारित किया था जो आज तक चला आ रहा है इसमें बदलाव करने की आवश्यकता है
इस अवसर मुख्य रूप से , प्रीति अग्रवाल कुसुम सैनी ,ठाकुर मंजू सिंह , श्री मनोज शर्मा ,चौधरी सुंदर सिंह , नीरज गोस्वामी , रवि गिरी , महंत राधे भारती , डॉक्टर शाह आलम , डॉक्टर अरुण गिरी , आनंद गिरी , वेद प्रकाश , रमन शर्मा , पंकज त्यागी , डॉक्टर गजेंद्र , चीनू , मनीष , पप्पू सैनी , प्रदीप गिरी , विजय प्रजापति अरुण गोयल अश्वनी बंसल शिवांग, सहित सैकड़ों गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे