[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 2 जनवरी: जाने अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में  उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : आज अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे व मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है।            
मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के  व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।  

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : आज का दिन बेहतर रहेगा। मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। हेल्थ में सावधानी बरतें।सफेद व लाल रंग शुभ है।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : आज धन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जाँब में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा व उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : जॉब करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती  है। हेल्थ से कष्ट संभव है।। स्वास्थ्य से  सावधानी बरतें।लाल रंग समृद्धि कारक है।    
वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आज सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है।लव लाइफ आनन्दमय रहेगा।बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रग प्रगतिकारक है।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धन का  आगमन होगा।अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है।हेल्थ से परेशानी रहेगी।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज विवाद से बचने का समय है। आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर  रहेगा।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : व्यवसाय  से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। सफेद व लाल आज का आपका शुभ रंग है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें ।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आज आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।धन का व्यय होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें। कम्बल दान करें।
Show More

Related Articles

Close