[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बसपा है एक मिशन, एक आंदोलन

मान सम्मान स्वाभिमान की सुरक्षा हेतु बसपा सरकार बेहद जरूरी- जिला प्रभारी

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र बसपा की मासिक बैठक जाटवान मौहल्ले में मंगलवार को आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की स्थापना मान्यवर कांशीराम ने 14अप्रेल84को तमाम शोषित पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की थी।उनकी मंशा दबे कुचले अन्याय के शिकार लोगों का सम्मान सुरक्षित रखने का था। बसपा एक राजनीतिक दल नहीं है एक मिशन है एक आंदोलन है।

बहिन कुमारी मायावती चार बार प्रदेश में मुख्यमंत्री रहीं उनके राज में सभी वर्गों का सम्मान समान न्याय दिलाने हेतु काम हुआ था। उन्होंने समाज के सभी वर्गो को समान रूप से सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की थी। बसपा की सरकार बनाना हम सब का दायित्व है।

उन्होंने निकाय चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने का आवाहन किया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव का रिहर्सल है स्थानीय निकाय चुनाव।

विधानसभा अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि भाजपा ईएमवी के सहारे चुनाव जीतना चाह रही है। चुनाव बैलेट पेपर से हो तो भाजपा को उसकी औकात पता चल जायेगी।

बैठक की अध्यक्षता पूरन सिंह गौतम ने की तथा संचालन धर्म वीर सिंह ने किया। नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद, जयशिव, बिजेंद्र सिंह जगदीश प्रधान तेज राम सिंह प्रेम सिंह संजीव वसीम राशिद रियाजुद्दीन मतीन शाहिद जाकिर हुसैन नरेश गौतम दानिश मलिक अर्जुन रामवीर हरपाल उदयसिहं आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close