[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा बूथ सशक्तिकरण बैठक का हुआ आयोजन

मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा का हुआ जोरदार स्वागत

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा की अनूपशहर विधानसभा बूथ सशक्तिकरण बैठक राजेश्वर एन्क्लेव स्थित एस डी पी पब्लिक स्कूल अनूपशहर में रविवार को आयोजित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र देते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष अशोक कपासिया महामंत्री वेदप्रकाश लोधी शैलेन्द्र कपासिया श्यामूगौड महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता, मंत्री राधा, उपाध्यक्ष ठा सतवीर सिंह किशोर शर्मा अवधेश चौहान ठाकुर देवेन्द्र सिंह दीपकुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close