[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बी डी आर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिकोत्सव

द्रोण नगरी: अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालय बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में आज  6 मार्च  को होलिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया। मां शारदे की वंदना के पश्चात विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के द्वारा होली के पर्व के विषय में अपने अपने विचार प्रस्तुत किये गए।

इसी क्रम में विद्यालय के आचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि होली के दिन सभी अपने मनमुटाव को भुलाकर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। राजकुमार शर्मा ने अपने विचार कविता के माध्यम से सभी के समक्ष रखे।आचार्या सोनिका शर्मा ने बताया कि किस प्रकार हरि का भज करने से प्रहलाद की रक्षा भगवान के द्वारा की गई एवं होलिका स्वयं ही जलकर भस्म में हो गई।

इसी क्रम में आचार्य ओमकार सिंह ने गीत के माध्यम से अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत किए।आचार्या अंजू भाटी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद कुमार सिंह ने बृज में होने वाली लट्ठमार होली के विषय में सभी को बताया एवं सभी को प्रेम से होली का त्यौहार मनाने के लिए कहा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र -छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने गुलाल लगाकर गले मिलकर एकदूसरे को शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम का संचालन संजय दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य,कार्यालय बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Close