[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की  मासिक बैठक हुई आयोजित

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की  मासिक बैठक  चौधरी दया प्रधान  के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक मंत्री राम कुमार शर्मा ने व  संचालन प्रदेश प्रवक्ता दिनेश शर्मा   ने किया।जिसमें 15 मार्च को मेरठ मण्डल मे कमिश्नरी चौराहा पर होने वाली विशाल महापंचायत के लिए रूपरेखा तैयार की गयी।

बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमे संजय प्रधान कनारसी, संदीप गर्ग, आशु वर्मा, हनी चौधरी, कुश चौधरी, धनेश चपरगढ़, अनूप चौधरी, रामकुमार शर्मा खेरली, राजकुमार चपरगढ़, रामू शर्मा मिलक आदि को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। और गुलावली में भी संगठन का विस्तार किया गया। जिसमे हरिओम शर्मा को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह कनारसी,प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान ,जिला अध्यक्ष महेंद्र मुखिया , एनसीआर अध्यक्ष विभोर शर्मा, प्रदेश सचिव रणवीर अवाना , जिला संगठन मंत्री रविंद्र भगत जी, रामवीर सिंह, मेजर नागर नवादा भूपेंद्र शर्मा , धनेश प्रधान,सोमेश भारद्वाज, ओम सिंह अवाना, बॉबी नागर, अनिल नागर,फिरोज नागर, सतपाल मुंहफाड़, देवेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राजू शर्मा,सचिन नागर, गौरव नागर, नितिन नागर, शिवम नागर,जितेंद्र नागर, गुड्डू नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Show More

Related Articles

Close