[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वाधान में जन संकल्प परिवर्तन पदयात्रा निकाली

उत्तर प्रदेश: भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वाधान में जन संकल्प परिवर्तन पदयात्रा निकाली गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर विनोद नागर ने भाग लिया पदयात्रा का मूल उद्देश्य बी आर एस एस संगठन से जनसाधारण नागरिक को जोड़कर मौलिक अधिकारों की रक्षा करना समाज सुधार के कार्य करना तथा संगठन को मजबूत करने के लिए जन संकल्प परिवर्तन पदयात्रा जनपद अमरोहा गांधी मूर्ति से लेकर मेन बाजार होते हुए निकाली गई भारत राष्ट्रीय सेवक संघ मैं भारत के 14 हिंदी भाषी राज्यों में बी आर एस एस संगठन समाज सेवा के कार्य कर रहा है महिला सशक्तिकरण पर वी आर एस एस संगठन योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ पंक्ति के अंत में बैठे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए सामाजिक कार्य कर रहा है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ में लगभग 15 लाख से अधिक लोग बी आर एस एस संगठन के पंजीकृत सदस्य हैं

सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विनोद नागर ने कहा बी आर एस एस संगठन आम नागरिक के साथ खड़ा है हमारा मुख्य उद्देश्य जन-जन को जागरूक कर समाज में एक नई क्रांति आमूलचूल परिवर्तन करने का कार्य करेगा समाज में व्याप्त बुराइयों और कृतियों को दूर करेगा शिक्षा चिकित्सा और रोजगार के साधन आम जन नागरिक तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संकल्पित और समर्पण भाव से कार्य कर रहा है जिस देश के बच्चे शिक्षित होंगे वह देश विकसित होगा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का हर एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी कार्य कर रहा है

जनपद अमरोहा में जन संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान कर देश की एकता और अखंडता की अक्षुण्णता को बनाए रखने के लिए कार्य करेगा भारत देश में अनेक धर्म और जाति के लोग रहते हैं सभी धर्मों के देशभक्तों को एक साथ जोड़ने का कार्य भारत राष्ट्रीय सेवक संघ कर रहा है आज भारत राष्ट्रीय सेवक संघ में जनपद अमरोहा के लगभग 22 सौ से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी महात्मा गांधी के चरणों में पुष्प अर्पित कर गांधी मूर्ति से रैली निकाली गई मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद नागर जी ने सभी आगंतुकों का अभिनन्दन एवं वंदन किया

इस अवसर पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय सचिव भोला पहलवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष छाया सागर ,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान, मुरादाबाद मंडल के प्रभारी अध्यक्ष सोनम गुर्जर महमूद मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राशिद मलिक डॉ नासिर हुसैन डॉक्टर जुबेर आलम, मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Close