[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

पर्यावरण असंतुलन से मानव जीवन खतरे में,पर्यावरण सुरक्षा हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की एन एस एस तृतीय इकाई ने सोमवार को एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन मानव जीवन के लिए ख़तरे की घंटी है। यदि समय रहते पर्यावरण सुरक्षा हेतु सामूहिक प्रयास नहीं किए गए तो मानव जीवन खतरे में पड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी सार्थक परिणाम हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम अधिकारी डा आर चंद्रा ने पर्यावरण सुरक्षा का महत्व बताया और पर्यावरण सुरक्षा हेतु उपाय बताए।
पर्यावरण संरक्षण विषयक व्याख्यान आमंत्रित किए गए छात्र व
लवी शर्मा,सपना, बसंत कुमार अतुल कुमार आदि ने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। नारायण मीणा एवं कलाल की देखरेख में गुड़हल और हेमेलिया के पौधे रोपे गए।
प्रो के डी वर्मा,,आर के सिंह, एस के जैन,अजय कुमार, साफिया जैनब , भीष्म सिंह, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close