[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बी डी आर डी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में”लू लगने पर दिखने वाले लक्षण के बारे में विस्तार से बताया

दनकौर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध विद्यालय बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,दनकौर में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाएं गए “हीट एक्शन प्लान जागरूकता अभियान” के अंतर्गत प्रातः वंदना सत्र में ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाने हेतु गतिविधियों को सभी विद्यार्थियों को समझाया गया।* लू लगने पर दिखने वाले लक्षण के बारे में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुराग यादव ने विस्तार से बताया

उन्होंने बताया कि लू लगने पर व्यक्ति के अंदर अनेक लक्षण जैसे पसीना न आना,शरीर पर लाल चकत्ते होना ,थकना व सर दर्द होना आदि लक्षण दिखते हैं तथा शरीर का तापमान बढ़ने लगता हैं। इससे बचने के लिए हमें अधिक पानी पीना ,गर्मी के मौसम में रुक-रुक के काम करना ,पर्याप्त आराम लेना ,ओ०आर०एस का घोल समय-समय पर पीते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने तीन ऋतु के बारे में चर्चा करते हुए ग्रीष्म ऋतु में संक्रमण द्वारा होने वाली बीमारियों के बारे में बताया साथ ही सभी को इस गर्मी से अपने आप को कैसे बचाएं इनके भी उपाय बताएं। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय दीक्षित ने किया।

इस कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, राकेश चौहान, अरविंद सिंह,ओमकार सिंह,अनुराग यादव,धर्मवीर सिंह,रोहित सैनी,भास्कर सैनी, सनी चौधरी,अंजू सिंह, रंजना शर्मा, रूबी चौधरी,कविता शर्मा, निराशा शुक्ला,अंजू भाटी,राजकुमार वर्मा,गोपाल गोयल, राहुल सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Close