[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दबंगो ने दबंगाई दिखाते हुए घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ की मारपीट

विरोध करने पर बेटी के साथ की छेड़छाड़, आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईलना में दबंग बाप बेटों ने एक महिला के घर में जबरन घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर डाली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांव निवासी खचेडू पुत्र डाली अपने दो बेटों विचित्र और रोहित को साथ लेकर केहर सिंह के घर में जबरन जा घुसा। उस समय केहर सिंह की पत्नी प्रेम और बेटी पिंकी अकेली मौजूद थीं। तीनों ने प्रेम और पिंकी को मारना पीटना शुरू कर दिया। एतराज़ जताया तो पिंकी के पेट में लात घूंसे बरसा दिये। आसपास के ग्रामीण महिलाओं की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।

केहर सिंह के पुत्र सचिन ने पुलिस को लिखित तहरीर दी मामला दर्ज कर पुलिस ने खचेडू व उसके पुत्र रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया।

पिंकी को बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close