[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

श्री श्याम सखा ट्रस्ट के तत्वधान में मनाया होली उत्सव

बुलंदशहर:शनिवार को कृष्णा नगर में श्री श्याम सखा सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में बड़े ही हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया| जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर खूब झूमे भक्त| स्वामी विजय कृष्ण महाराज, अतुल कृष्ण दास, संजय गोयल आदि ने होली के रसिया के गाए भजन| विजय कृष्ण महाराज के भजन ब्रज में खेल रहे नंदलाल व अतुल कृष्ण दास के भजन मेरा खो गया बाजूबंद पर खूब झूमे लोग|

इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेलकर खूब आनंद लिया| व आपस में गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं| समाजसेवी संजय गोयल ने कहा होली का त्यौहार प्यार बांटने प्यार बढ़ाने और आपसी मतभेद मिटाकर साथ चलने का त्यौहार है| इस अवसर पर स्वामी विजय कृष्ण महाराज, अतुल कृष्ण दास एडवोकेट, संजय गोयल ,विकास अग्रवाल एडवोकेट ,संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, नितिन सोनी, हर्षित तायल, पियूष सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा व सैकड़ों भक्त होली उत्सव में उपस्थित रहे|

Show More

Related Articles

Close