[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राष्ट्रपति अभिभाषण संगोष्ठी में विधायक ने किया भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी जाति धर्म भाषा अथवा संप्रदाय विशेष का ध्यान नहीं रखा गया है बल्कि समाज के गरीब पिछड़े और शोषित लोगों के हितों को ध्यान में रखा गया है। शर्मा शिवाली मंडल के ग्राम किसनपुर में राष्ट्रपति अभिभाषण संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंनें कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में भाई भतीजावाद,वर्ग विशेष,जाति विशेष का बोलबाला था जबकि भाजपा सिर्फ राष्ट्रवाद, मानवता और जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और बताया कि धारा 370 हटाकर भारत ने देश प्रेम का अनूठा उदाहरण पेश किया और काश्मीर के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा को पुनः देश की कमान सौंपने के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया।

सुरजावली ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा की विजय के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा लगन और मेहनत से काम करेगा और भाजपा को पुनः सरकार बनाने के लिए प्रचंड बहुमत हासिल होगा।

इससे पूर्व ग्राम प्रधान गजराज सिंह की अगुवाई में गणमान्य लोगों ने विधायक संजय शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।सभा में अशोक कपासिया वेदप्रकाश लोधी मोहित कपासिया राजा प्रधान अवधेश चौहान आदि मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष व तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close