[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सुरजावली में हुआ नवरात्र पर्व समारोह

ग्राम प्रधान ने की माता रानी से क्षेत्र की कुशल कामना

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में बुधवार को नवरात्र पर्व समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के आवास पर किया गया। विश्व शांति और क्षेत्र कल्याण के लिए हवन किया गया। तमाम ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र वासियों की कुशल कामना की। हवन विष्णु शर्मा ने संपन्न कराया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी, अरविंद लोधी देवेन्द्र लोधी जीतू फौजी, प्रेम पाल सिंह कनिष्क कुमार राकेश लोधी संजीव कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close