[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

हर्षोल्लास से मनाया गया नववर्ष उत्सव

ग्रेटर नोएडा:भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में अवध ग्रीन्स ग्रेटर नोएडा में आयोजित किये जा रहे “भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव उमंग-2080 “के दूसरे दिन रंगोली, चित्रकला और एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने ग्लोबल न्यूज़ 24×7 के मुख्य संपादक ओम प्रकाश गोयल को बताया कि इस वर्ष यह सांस्कृतिक मेला, उमंग 2080, 21-22 मार्च 2023, को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया I

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी ने बताया कि आज पूरा विश्व भारत की ओर नेतृव की भूमिका में देख रहा है।

उन्होंने बताया कि आज भी हमारे जीवन में हम सभी तीन बातें अपने हिन्दू मास और तिथि देखकर ही करते है। जन्म के समय नामकरण, वैवाहिक संस्कार और सभी उत्सव हिन्दू तिथि देख कर ही करते हैं। आज का यह दिन वैज्ञानिक दृष्टि से और प्राकृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने श्रष्टि की रचना की थी। आज के दिन ही युद्धिष्ठर का राज्याभिषेक और सम्राट विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था।

आज का दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और सिक्खों के दूसरे गुरु अर्जुनदेव का जन्मदिन भी है। और स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने भी आज के दिन आर्य समाज की स्थापना की थी। प्रथम नवरात्री व्रत भी इसी दिन से प्रारम्भ होते हैं।

आज का दिन पर्यावरण और सामाजिक समरसता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। और हम सभी का ये दायित्व है कि यह पर्यावरण सुरक्षित रहे । पर्व आयोजन समिति का यह प्रयास प्रशंशनीय है और आगे भी सभी उत्सव आयोजित करते रहना चाहिये।

मेले में देशभक्ति से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें अर्जुन शिशौदिया, कुशल कुशवाहा, अमित शर्मा, गौरव इटावा, मुकेश शर्मा व मुस्कान शर्मा ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एम एल सी श्री श्रीचंद शर्मा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक नरेश कुमार गुप्ता और अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों से भारतीय नववर्ष को धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया। मेले में सभी पदाधिकारी देवीशरण शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, मनोज गर्ग, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल, प्रोफ विवेक कुमार, श्रीमती संगीता सक्सेना, श्रीमती बीना अरोरा, विवेक अरोरा, गुड्डी तोमर, प्रमोद चौहान, रविनाथ सिंह, ललित शर्मा, अवधेश पांडे, रामफल, किशन जी, गिरीश गुप्ता, योगेंद्र, अंकुर मित्तल, अनिल तायल, विनीता शर्मा, कांतिपाल, मीनाक्षी माहेश्वरी, रीना गुप्ता, वंदना सिंह, नौरंग सिंह,

 

Show More

Related Articles

Close