[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भक्तों द्वारा जगह-जगह कन्या व लांगुरिया का पूजन कर मनाया राम नवमी का पर्व

बुलंदशहर : सेवा भारती बुलंदशहर ने हीरापुर टांडा बस्ती बुलंदशहर  व भूङ स्थित अंबेडकर नगर स्थित दोनों जगहों पर लगभग 400 कन्या लांगुर को गायत्री मंत्र का उच्चारण करा कर भोजन, बिस्कुट, फ्रुटी आदि उपहार भेंट किया,

सेवा भारती के पदाधिकारियों ने रामनवमी के महत्व को बताते हुए बच्चों से कहा कि आज रामनवमी को भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म हुआ था तथा और भी सामाजिक बातों का ज्ञान दिया

इस अवसर पर सतीश उपाध्याय, संजय गर्ग, कृष्ण गोपाल, जन्मेमय उपाध्याय, अशोक कुमार शर्मा, नेम कुमार,उमेश चतुर्वेदी,डॉ राजीव अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, पवन कुमार गोयल ,राकेश गुप्ता, कैलाश कुमार, जयप्रकाश शर्मा, डॉ नुकुल उपाध्याय ,मनोज गोयल ,राजीव लोधी, भगवत स्वरूप, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ,राजीव गुप्ता राजेश गर्ग, अनुज शर्मा, विकास अग्रवाल ,कुश कुमार ,आराध्य यादव, लक्ष्य कुमार ,व मातृशक्ति में डॉक्टर ममता यादव ,अनीता रावत, पूजा गुप्ता ,शोभा ,लक्ष्मी आदि लोग रहे।

समाजसेवी संजय गोयल ने किया अपने आवास पर कन्या लांगुरिया का पूजन

राम नवमी के पावन अवसर पर समाजसेवी संजय गोयल वरिष्ठ महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने आवास पर आज कन्या लांगुरिया का भोजन प्रसादी करा कर किया पूजन कन्या लांगुरिया के पैर छू कर लिया आशीर्वाद |संजय गोयल ने कहा कि हमारी बहन बेटी खुश रहें सुखी रहें यही सृष्टि का आधार है| हम उनका सम्मान करें आदर करें यही भावना हमारे हृदय में हो| उन्होंने कहा अपने धर्म के प्रति अपने धार्मिक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहें क्योंकि हम तभी सुरक्षित है जब तक हमारा धर्म सुरक्षित है |सनातनी बने सनातनीओं का सम्मान करें| सनातन हमें जोड़ना सिखाता है तोड़ना नहीं |सनातनी सोच हमें और हमारे बच्चों को संस्कार देती है|

Show More

Related Articles

Close