
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) अमरसिंह इंटर कालेज लखावटी में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर के कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करना चाहिए माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों के लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा अध्यापकों से निरंतर संवाद बनाए रखने की जरूरत है और उनसे निःसंकोच अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान पाना चाहिए।
परीक्षा प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने ग्रह परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया।
कक्षा छह में कामिनी रत्न प्रथम तथा चिंकी द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सात में रश्मि प्रथम तथा चुनमुन द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा आठ में माही मावी प्रथम तथा पलक मावी द्वितीय स्थान पर रही।
कक्षा नौ में गुनगुन प्रथम तथा अक्षरा सिंघल द्वितीय स्थान पर रही जबकि कक्षा 11 आर्ट में शिवानी ठाकुर प्रथम और कृष्णा नागर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में सोएव खान प्रथम तथा अंशु द्वितीय स्थान पर रही।
घोषित परीक्षा परिणामों की खास बात यह रही कि कक्षा छह से ग्यारह तक बारह टापरों में सिर्फ एक छात्र ही अव्वल आ सका जबकि ग्यारह स्थान छात्राओं ने हासिल कर अपना बर्चस्व स्थापित कर दिखाया है। कालेज स्तर पर शशी प्रथम, चुनमुन द्वितीय तथा सोएव तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रमेश चंद्र पांडेय ने शिक्षा के साथ साथ संस्कार वान बनने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कार ही मानव को महान बनाते हैं। रामकिशन सिंह,अजय तिवारी सोहनपाल सिंह कृष्ण कुमार लखन शर्मा संजीव कुमार सुनील कुमार राजकरन सिंह अनिल कुमार हृदेश यादव मनोज कुमार सत्यप्रकाश जितेंद्र सिंह रिंकी,सुमन, हिमाद्रि रामेंद्र सिंह विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल