[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने सुहाग रक्षा की मांगी मनौती

बड़ी अमावस्या पर्व श्रद्धा भाव से संपन्न

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) ज्येष्ठ मास की अमावस्या को बड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आम बोलचाल में बड मावस के नाम से जाना जाने वाला पर्व शुक्रवार को श्रृद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सनातनी महिलाओं ने प्राचीन परंपरा के अनुरूप मंदिरों में जाकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा की मनौती मांगी। परिक्रमा करते हुए मन्नत का धागा वट वृक्ष पर बांधा। अनेक महिलाओं ने घरों में ही वट वृक्ष की डाली की पूजा अर्चना करके वृत रखा। महिलाओं ने पौराणिक सत्यवान सावित्री की कथा का मनोयोग पूर्वक श्रृवण किया और यमराज से अपने सुहाग की रक्षा करने की प्रार्थना और कामना की। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए और बायना निकाल कर अपनी बुजुर्ग महिलाओं को आदर पूर्वक भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनके चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close