[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम

भारत विकास परिषद गौरव शाखा द्वारा सैंट मोमिना स्कूल में हुआ आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को सेंट मोमिना स्कूल में भारत विकास परिषद गौरव शाखा ने पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज नीतीश भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं। मानव जीवन में वृक्षों का सर्वाधिक महत्त्व है। पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष आवश्यक हैं वृक्षों की देखभाल और बेहतर रखरखाव भी बेहद जरूरी है। इस अवसर पर तुलसी करीपत्ता अनार आंवला पारिजात कनेर रजनी गंधा आदि 31 प्रजातियों के पौधे रोपे गए। समर कैंप में आये बच्चों ने भी पौधों की जल सेवा की।

सभी उपस्थित सदस्यों ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 पोधे लगाने का संकल्प लिया गया। पंद्रह पौधे गांधी बाल निकेतन में दो पौधे जी सी डिग्री कालेज नंगलाकरन में भी लगाये गये।

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश मित्तल ,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महिला संयोजिका रेनू गर्ग, सीमा गर्ग, सुशील गर्ग, पूनम मांगलिक ,पूजा बंसल ,नीता सिंघल, पूनम अग्रवाल ,अशोक कंसल  सुनीता गोयल, नीरजा ,नीता गोयल ,दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close