[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सांसद ने किया परवाना में 65लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

गिनाईं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि मोदी जी के राज में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार समाप्त होने से तेज़ी से विकास हुआ है। भाजपा ने जनता का पैसा जन कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च कर विकास की गंगा बहाई है ।अब जनता का पैसा नेताओं की जेब में ना जाकर विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है।
डॉ भोला सिंह मंगलवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2022,23के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र बुलंदशहर में स्वीकृत मार्ग, विधानसभा क्षेत्र स्याना अंतर्गत ग्राम परवाना में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस योजना पर 64लाख 89 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे ओमप्रकाश के मकान से मास्टर हेमप्रताप के घेर तक 510 मीटर सीसी रोड तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जायेगा। सांसद ने कार्य दायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को उच्च स्तरीय गुणवत्ता बनाए रखने के लिए चेतावनी देते हुए गुणवत्ता की कमी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
इससे पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचे सांसद डॉ भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी तथा ब्लाक प्रमुख पति जहांगीराबाद मनोज चौधरी का ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह ने माल्यार्पण कर भाव भीना स्वागत सत्कार किया। तथा गांव में विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के परवाना ग्राम में विकास कार्यों के लिए सांसद को धन्यवाद दिया।
ब्लाक प्रमुख पति जहांगीराबाद मनोज चौधरी ने ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह को ब्लाक प्रमुख निधि से कोई एक कार्य पूर्ण कराने का वादा किया।
इस अवसर पर कौशल प्रधान कुरैना,जडौली प्रधान डॉ अजीत सिंह,रवि प्रधान बादशाहपुर, जयवीर सिंह मंडल अध्यक्ष, सोनू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सतीश लोधी,राजू पूर्व प्रधान मुल्लानी, मामचंद रतनपुर योगेन्द्र प्रधान शमसाबाद,बीडीओ रामकुमार शर्मा,ए डी ओ योगेन्द्र सिंह ग्राम सचिव राजीव चौधरी,मणि प्रताप चौहान प्रदीप लोधी एडवोकेट, निर्देश कुमार, मानसिंह गंगा सिंह मा श्याम लाल छीतर सिंह नेमपाल सिंह ओमप्रकाश कलुआ राहुल विकास कुमार रोहतास जीतू लोधी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close