Bulandshahr
केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सांसद के आवाहन पर व्यापारी सम्मेलन का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत

बुलंदशहर:आज नगर बुलंदशहर के निकुंज हॉल में सांसद डॉक्टर भोला सिंह के आवाहन पर व्यापारी सम्मेलन किया गया| कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री तेजस्वी सूर्या जी ने मुख्य अतिथि के रूप में रहकर केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई और व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना, जिला वरिष्ठ महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बुलंदशहर नगर के व्यापारियों की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी को अवगत कराया ,
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,जिला संरक्षक विनोद चौधरी जिला ,मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी ,जिला उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, तुषार अग्रवाल, ओमवीर शर्मा ,सुनील कुमार, विकास अरोरा, यशपाल चौधरी, शरद साईं, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।