[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तराखंड

कोरोना के कारण रास्ता बंद किए जाने पर हुए विवाद में 32 नामजद और 700 अज्ञात पर केस

रुड़की : सेना और ग्रामीणों की ओर से दी गई चार अलग-अलग तहरीर पर दर्ज हुए केस ,बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद में सेना और ग्रामीणों में हुआ था पथराव

सेना और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद मामले में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लॉकडाउन और धारा 144 का उलंघन करने के आरोप में 25 नामजद और 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसके साथ ही सेना की ओर से अलग-अलग तहरीर पर दो मुकदमे ग्रामीणों पर दर्ज हुए हैं, जिसमें सात नामजद और 500 अज्ञात हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर सेना के चार जवानों समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
गुरुवार  को रास्ता बंद करने को लेकर टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों एवं सेना के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। इस घटना में छह ग्रामीणों को चोटें आई थी। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कर बैठक करवाई थी।
बैठक में सेना अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आगे मामले से अवगत करवाने का आश्वासन दिया था।

 

Show More

Related Articles

Close