[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने बांटी मिठाई

दनकौर:चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन अजगर के कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि आज हमारे देश ने चांद पर तिरंगा फहराया है।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़, नीरज सरपंच नवादा व मास्टर नेपाल कसाना ने कहा कि आज भारत वाकई में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उससे पूरे विश्व में भारत की साख बढी है। इस दौरान सभी किसान भारत माता की जय के साथ जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह में दिखाई दिए। इस दौरान प्रभु प्रधान जबर मलिक सुखपाल नागर बबलू कसाना राजीव कसाना कृष्ण भाटी केहर अली बाबू खान उधम नागर भोला कसाना अनिल सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Show More

Related Articles

Close