[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

अनामिका शुगर मिल ने 214करोड़ का गन्ना खरीदा सभी का किया पेमेंट

औरंगाबाद:- अनामिका शुगर मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2021-22 का समस्त भुगतान किसानों को कर दिए जाने का दावा किया है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक के पी सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22का शुभारंभ 9-11-21को किया गया था।14मई 2022तक चले पेराई सत्र में कुल 61.73लाख कुंटल गन्ना खरीदा गया था। जिसका समस्त भुगतान 214,07 करोड़ रुपए बना। मिल प्रबंधन ने समस्त भुगतान 214.07करोड़ किसानों के खातों में भेज दिया है। इस प्रकार चीनी मिल की तरफ किसी किसान का चालू सत्र का कोई भी भुगतान बकाया नहीं है।

मिल के महाप्रबंधक गन्ना जितेन्द्र पंवार ने बताया कि इस वर्ष गन्ना फसल में चोटी बेधक रोग अधिक पाया गया है इसके अलावा पोक्खा बोइंग रोग के लक्षण भी दिखाई पड़ रहे हैं। इसके उपचार हेतु मिल प्रबंधन किसानों को अनुदान पर कीटनाशकों का वितरण भी करा रहा है।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close