[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

लखनऊ में सम्मानित किए गए परवा महमूदपुर के ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) सरकार की समस्त योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने वाले ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया। लखनऊ में शुक्रवार को इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाल में आयोजित समारोह में ब्लाक जहांगीराबाद के ग्राम परवाना महमूदपुर के ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2021 -22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही पुरस्कार राशि छः लाख रुपए ग्राम पंचायत निधि के खाते में भेजे गए हैं।

ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह ने इस पुरस्कार को समस्त ग्राम वासियों को समर्पित करते हुए इसे समस्त ग्राम वासियों का सम्मान बताया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close