[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 22 जनवरी : जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में आज संघर्ष रहेगा। वाणी की अनुशासनहीनता बाद में परेशान कर सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: जॉब परिवर्तन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। घर खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब  व्यक्ति को अन्न दान करें। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today:  छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे व विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आज आपके मन में किसी रिश्ते की गहराई को लेकर असमंजस रहेगा। कार्यस्थल पर क्रोध से बचें। हनुमान जी का दर्शन करें। सफेद रंग शुभ है।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता प्राप्त होगी। युवाओं के बुने प्यार के सपने फलीभूत होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज ऑफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन संयम रखने का है। भाई की सहायता से कार्य बनेंगे। माता का आशीर्वाद लें। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today:  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा का विचार सही है। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुश रहेंगे। तुला या मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी का दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। छात्रों को संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। कन्या राशि का सहयोग लें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today:  छात्र सफल रहेंगे। अपनी पूर्व कार्य योजनाओं को विस्तार देंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today:  जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के जातक लाभान्वित करेंगे।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: राजनीति में सफल रहेंगे। फ़िल्म व मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे।  छात्र कैरियर को नई  दिशा देंगे। भगवान शिव मंदिर जाएं ।नीला व सफेद रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: आज आपकी पूर्व की बनाई कोई विशेष कार्य योजना सफल रहेगी। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। नीला रंग शुभ है। गौ माता को भोजन दें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। धनु व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Show More

Related Articles

Close