[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने किया भीकनपुर में खड़ंजा निमार्ण कार्य का शुभारंभ

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) ब्लाक प्रमुख लखावटी एडवोकेट ईश्वर पहलवान ने शुक्रवार को ग्राम भीकनपुर में खड़ंजा निमार्ण कार्य का श्रीगणेश किया। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए ब्लाक प्रमुख ने भीकनपुर मेन रोड से जयचंद के मकान से महीपाल सिंह के खेत तक दो सौ मीटर का खड़ंजा निमार्ण कार्य शुरू कराया है इस पर चार लाख तीस हजार रुपए की लागत आयेगी।

ब्लाक प्रमुख के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान ॠषिपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया। तथा गांव में विकास कार्य शुरू कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रविन्द्र कपासिया,मही सिंह विजेन्द्र नेता जी, प्रमोद बी डी सी मैसोना कुशल प्रधान रसीदपुर बिट्टू अधाना सहित सैकड़ों गांववासी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मणी प्रताप चौहान, उपाध्यक्ष सोसायटी चेयरमैन अमित गूर्जर खनौदा आदि ने ब्लाक मुख्यालय लखावटी पहुंच कर माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने आभार व्यक्त किया और ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया। खंड विकास अधिकारी अजय सिंह,ए डी ओ श्री पाल सिंह, धर्म पाल सिंह रविंद्र कपासिया एवं ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close