[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मंदिर पर रहने वाली गौमाता हुई गौ लोकवासी

औरंगाबाद:- प्राचीन नागेश्वर मंदिर के पूर्व महंत उत्तर कुमार पाण्डेय ने एक गाय पाली हुई थी। उनकी धर्मपत्नी गाय की पूरी लगन से सेवा सुश्रुषा करतीं थीं। उनके आक्समिक स्वर्गवास के पश्चात उक्त गाय काफी दुखी रहने लगी थी और उत्तम कुमार पाण्डेय के अन्यत्र चले जाने पर गाय का खाना पीना काफी कम हो गया था। शुक्रवार को गाय ने अंतिम सांस ले गौ लोक गमन कर लिया।

गऊ माता के गौलोक गमन की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला संपर्क प्रमुख दीपक अग्रवाल दीनू ने साथियों सहित मंदिर पहुंच गाय के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। जे सी बी बुलाकर मंदिर के बाहरी परिसर में गहराई तक गड्ढा खुदवा कर विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस अवसर पर नगर संयोजक बजरंग दल कृष्ण भारृद्वाज नगर मंत्री पीतम सिंह, जितेन्द्र राहुल सुंदर गिरी,हनी सर्राफ, जतिन ठाकुर, दीपक यादव मनोज कुमार अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Close