[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

यथार्थ हॉस्पिटल पर आयकर विभाग की रेड, करोड़ों रुपए के टैक्स हेराफेरी का आरोप 

राजनीतिक गलियारे में बनी चर्चा का विषय अपने-अपने नजरिया से आकलन कर रही है जनता चुनाव से पूर्व और भी लगा सकते हैं

ग्रेटर नोएडा:  यथार्थ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। आरोप है कि यथार्थ ग्रुप ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। इस मामले में सुबह 7:30 बजे से यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है। वही यह छापेमारी राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी है जनता अपने-अपने तरीके से आकलन कर इसको देख रही है चर्चा है कि चुनाव से पूर्व जिले में और भी प्रतिष्ठानों पर लग सकते हैं छापे, 

यथार्थ अस्पताल में तीन दिनों तक चल सकती है छापेमारी

जानकारी के मुताबिक यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स चोरी करने का आरोप है। यथार्थ हॉस्पिटल पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स में हेरफेर किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक यथार्थ ग्रुप के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल सकती है। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड होने की वजह से मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

Show More

Related Articles

Close