Bulandshahr
परशुराम जयंती पर संपन्न हुआ हवन प्रसाद वितरण कर किया समापन
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) अक्षय तृतीया के अवसर पर मेन सदर बाजार स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम युवा महासंघ के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया।पूजन और हवन पंडित करूणा निधि शास्त्री ने कराया। मुख्य यजमान महासंघ संस्थापक पवन शर्मा रहे।
हवन के पश्चात भगवान परशुराम चालीसा पाठ किया गया। आरती भोग एवं प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
इस अवसर पर वैद्म बनवारी लाल शर्मा, मंगलसेन शर्मा ,के के शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा महेंद्र शर्मा,बौबी शर्मा,बलवीर शर्मा,डिगंबर शर्मा, दिनेश कौशिक,मोनू कौशिक पंकज शर्मा सौरभ कौशिक विशु वशिष्ठ केशवपारासर आकाश सैनी, आशीष कुमार, राजेश गोयल, अर्जुन वर्मा तरुण शर्मा हरजीत सिंह ओमप्रकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल