[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

रासायनिक खेती है तमाम बीमारियों की जनक

जैविक उत्पाद स्वास्थ्य वर्धक

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) भारत विकास परिषद गौरव, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आर एस एस कार्यालय बुलंदशहर परिसर में जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक मनीष मांगलिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग प्रांतीय संयोजक चंद्र शेखर तथा भारत विकास परिषद गौरव के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने मां भारती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

अपने संबोधन में चंद्र शेखर ने कहा कि तमाम बीमारियों की जनक रासायनिक खेती है। हम जो भी कृषि उत्पाद खाते हैं सभी में रासायनिक खाद रासायनिक कीटनाशक दवा आदि मौजूद होते हैं और इसके चलते तमाम गंभीर बीमारियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने जैविक उत्पाद को स्वास्थ्य वर्धक बताया और जैविक खेती पर जोर दिया।

पद्म श्री भारत भूषण त्यागी ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया तथा जैविक खेती की बारीकियां सिखाई।

मौहर सिंह ने पैस्टीसाइडों के दुष्परिणाम गिनाए तथा किसानों को होने वाली बीमारियों को बताया। कार्यक्रम प्रभारी जीके शर्मा ने कहा कि विदेशों में बिना रसायन खेती उत्पादों की बहुत बड़ी मांग है। इससे किसानों की आय में केई गुना वृद्धि हो सकती है।

शिविर में 246किसानों ने जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर जैविक खेती के उत्पादों दलिया,काले गैंहू, गुड़ आदि का प्रदर्शन किया और जानकारी दी गई।

शिविर में विजय गर्ग, दिनेश गोयल राकेश मित्तल पूनम मांगलिक, ब्रजेश गर्ग एस के गोयल नरेंद्र शर्मा राजकुमार दिनेश गोयल विजय गोयल आदि का सहयोग रहा।सी ए मनीष मांगलिक ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close