[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

व्यापार मंडल ( नरेंद्र) के नगर अध्यक्ष बने नितिन सिंघल

सर्व सम्मति से किया गया मनोनयन,व्यापारी हित में काम करने का किया प्रण

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र अग्रवाल) की अहम बैठक गुरुवार को चौधरी श्यौपाल सिंह के फ़ार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संगठन के मुख्य सलाहकार चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि हमारे संगठन ने सदैव व्यापार और व्यापारियों के हित में कार्य किया है। हमेशा व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। संगठन में ही शक्ति है।

बैठक में नगर इकाई के पुनर्गठन की आवश्यकता महसूस की गई। सर्व सम्मति से नितिन सिंघल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही नितिन सिंघल को एक पखवाड़े में अपनी कार्यकारिणी गठित करने का आग्रह किया गया। नितिन सिंघल ने सदैव व्यापारियों के हित में कार्य करने का प्रण लिया और मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार जताया।

बैठक में मौजूद व्यापारियों और संगठन के लोगों ने मनोनीत नगर अध्यक्ष नितिन सिंघल का माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया तथा उनको भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र अग्रवाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री घनेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष करणवीर सिंह सिरोही, अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष राजे बाबू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल उर्फ दीनू जी, मनीष सिंघल गौरव अग्रवाल, निखिल सिंघल, सचिन, अमित कुमार, हरेंद्र ,बलवीर ,राजा ,सोनू, सचिन वर्मा, मनोज कुमार सतीश संतोष कुमार आदि अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close