[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

लगा बड़ा झटका: सैकड़ों लोगों ने छोड़ी भारतीय किसान यूनियन अजगर बीकेयू (अंबावता) में हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की बैठक केंद्रीय कार्यालय जोनापुर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल (अंबावता) एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉक्टर विकास प्रधान के नेतृत्व में हुई जिसमें मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन अजगर को छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन अंबावता में शामिल किया गया सभी शामिल होने वाले मुख्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिसमें अनीश गाजी एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अजगर भूपेंद्र नागर राष्ट्रीय सचिव भारतीय किसान यूनियन अजगर मोहसिन गाजी युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष कानपुर सहारनपुर फैजान जी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल मुस्ताक अहमद एडवोकेट जिला अध्यक्ष प्रयागराज योगेश पाराशर जिलाध्यक्ष हाथरस शुक्ला जी जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ तिवारी जी जिलाध्यक्ष सोनभद्र नासिर प्रधान वरिष्ठ नेता मंडल प्रभारी मेरठ मंडल जुबेर खान जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अकरम भाई झाझर तोहिदचौधरी नगर अध्यक्ष अनूपशहर हनीफ कुरेशी जिला अध्यक्ष बुलंदशहर चिंटू जिलाध्यक्ष अलीगढ़ इरफान अल्वी शाहिद कुरेशी दनकौर जिला उपाध्यक्ष गौतम बुध नगर तथा सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी समत उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों से भारतीय किसान यूनियन के अजगर के सभी पदों से इस्तीफा दिया है

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई है जिसमें एडवोकेट अनिश गाजी को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भूपेंद्र नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है दूसरे संगठनों को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन अंबावता में लोग संगठन की इमानदारी और कार्यशैली को देखकर दिन प्रतिदिन लोग जुड़ रहे हैं इस संबंध में संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा की संगठन में सब को समायोजित किया जाएगा और सभी के मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा दिन प्रतिदिन संगठन में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी चौधरी रामपाल अंबावता सूबेदार गिरिराज सिंह प्रताप नागर कृष्ण नागर आदि लोग मौजूद रहे!

Show More

Related Articles

Close