[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 30 जून : जानिए अपना राशिफल

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके आलावा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक शिव योग रहेगा। वहीं स्वाती नक्षत्र बुधवार की भोर 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर गुरु धनु राशि में प्रवेश कर करेगा और 20 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेंगे।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज  मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी जानकर व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

वृष राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

कर्क राशि 
आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।

सिंह राशि
आज आप अपने घर के काम में ही व्यस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिये नई योजना बनायेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे।

कन्या राशि
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरियें सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप परिवार वालों के साथ लंच का आनंद लेंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थिओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि
आज परिवार के किसी सदस्य के बीच अच्छा सामंजस्य बनेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर पर समय बिताने से मन खुश रहेगा।  संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। पैसों की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है।

धनु राशि
आज आपके अधूरे पड़े काम पूरा होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मकर राशि
आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बनी रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपको स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।  आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।  जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।  आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Show More

Related Articles

Close