[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली: एक लंबे चुनाव प्रचार अभियान के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव को देखते हुए मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गई हैं।

बीजेपी के कद्दावर नेता राम माधव और दूसरे बड़े नेता करोलबाग विधानसभा के झंडेवालान बूथ पर पहुंचे हैं। यह सीट बीजेपी के लिए इसलिए अहम है क्योंकि आप उम्मीदवार विशेष रवि के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा था।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। लेकिन करोल बाग विधानसभा में मतदाता कतार में लगने शुरू हो गये हैं। यहा से आप के विशेष रवि प्रत्याशी है जिनकी उम्मीदवारी को खारिज करने के लिए बीजेपी अदालत तक गई थी। यहां से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन रहे योगेंद्र चंदौलिया मैदान में हैं।

Show More

Related Articles

Close