[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
UNCATEGORIZED

ज्योति भडाना बनी किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा(महिला प्रकोष्ठ) की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा:आज किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विकास प्रधान ने ज्योति भडाना निवासी सेक्टर 49 फ़रीदाबाद को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा कि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा की ज्योति भडाना पिछले एक दशक से किसान और मज़दूरों की आवाज़ उठा रही है वह किसानों पर पीएचडी कर रही है आज़ादी में किसानों के योगदान के संबंध में पुस्तक लिख रही है उनके लेख पुस्तकों में प्रकाशित होते रहे हैं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं एवं महिला सशक्तीकरण एवं ग़रीब किसान मज़दूर की आवाज़ को हमेशा हर मंच पर उठाती रही है उनके इसी संघर्ष को देखते हुए संगठन ने उन्हें बडी ज़िम्मेदारी सौंपी है वह हरियाणा में आधी आबादी को मज़बूत करेंगी इस संबंध में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ज्योति भडाना ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी संगठन ने सौंपी है उसे ईमानदारी एवं सच्ची कर्तव्यनिष्ठा के साथ महिला शक्ति एवं किसान ग़रीब मज़दूर की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा इस मौक़े पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी हर्ष भडाना मौजूद रहे ,

Show More

Related Articles

Close