[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
गौतमबुध नगर

पिछली हड़तालों से बड़ी और व्यापक हड़ताल होगी 8 जनवरी 2020 की हड़ताल – गंगेश्वर दत्त शर्मा

पिछली हड़तालों से बड़ी और व्यापक हड़ताल होगी 8 जनवरी 2020 की हड़ताल - गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, सरकार की मजदूर विरोधी गलत नीतियों के खिलाफ की बी0एम0एस0 को छोड़कर देश की 10 केन्द्रीय टेªड यूनियनों व कर्मचारी फैडरेशनों ने 8 जनवरी 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहावान किया है अब यह हड़ताल केवल टेªड यूनियनों की हड़ताल नहीं रह गयी है। तमाम किसानों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं आदि के संगठनों ने इस हडताल का पुरजोर समर्थन कर दिया है। भाजपा की मोदी-2 सरकार में यह पहली हड़ताल होने जा रही है जिसमें मजदूर कर्मचारी व जनता के अन्य मेहनकश हिस्से अपनी बदहाली के खिलाफ व देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने के लिए अपना आक्रोश जाहिर करेगें।

8 जनवरी 2020 को होने वाली हड़ताल को लेकर टेªड यूनियनों ने गौतमबुद्धनगर में सघन अभियान चला रही है जिसके तहत नोएडा में सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, भरत डेजर, पूनम देवी के नेतृत्व में नोएडा  फैस-1 में जनसम्पर्क परचा वितरण कर जगह-जगह नुक्कड सभा की गई इसी तरह नोएडा फैस-3 में सीटू नेता विनोद कुमार, लता सिंह योगेश वर्मा के नेतृत्व में और फैस-2 होजरी काॅम्पलेक्स में सीटू नेता राम स्वारथ, जितेन्द्र, योगेन्द्र यादव, हुक्म सिंह व ग्रेटर नोएडा में सीटू नेता मुकेश कुमार राधव जोगेन्द्र सैनी अभियान चलाया गया। साथ ही हड़ताल के समर्थन में और अपनी मांगों को लेकर 8 जनवरी 2020 को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सैक्टर-6 पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुर्नवास मंच, ग्रामीण विकाश समिति, रेहड़ी पटरी फुटपाथ के पथ विक्रेताओं के संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से प्रचार अभियान कर 8 जनवरी के आन्दोलन को सफल बनाने की अपील किया। इसके साथ ही इंटक, एच0एम0एस0, सी0 आई0टी0यू0, ऐक्टू, टी0यू0यू0सी0, टी0यू0सी0आई0, यू0पी0एल0एफ0, भारतीय लेवर यूनियन, नोएडा कामगार संघ आदि संगठनों के कार्यकताओं ने संयुक्त प्रचार किया जिसका नेतृत्व राम सागर, आर0पी0 सिंह चैहान. डा0 के0 पी0 ओझा, सुधीर त्यागी, राममिलन, उदय चन्द्र झा, रामनरेश यादव आदि ने किया

हड़ताल के समर्थन माकपा नेता मदन प्रसाद, भीखू प्रसाद के नेतृत्व में सी0पी0आई0 एम0 कार्यकताओं ने भी जन सम्पर्क कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया हड़ताल के प्रचार अभियान के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महगाई बेरोजगारी बदहाली बढ़ी है। मंदी के वजह से तमाम कारखाने में मजदूरों की नोकरिया जा रही है। फैक्टियों में लगातार छंटनिया की जा रही है पक्के रोजगार को खत्म किया जा रहा है।  उसकी जगह पर कान्टेªक्टर डेली वेजिज, फिक्सटर्म, स्कीम जैसे असुरक्षित कानून बनाए जा रहे। इन सब का हमारे जीवन पर बेहद ही नकारात्मक असर पड़ रहा है। हम अपने बच्चों को कैसे पढाए बीमार होने पर इलाज कैसे कराऐ भारी समस्या खड़ी हो गयी है नए मोटर ब्हीकल एक्ट ने प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की आजीविका पर भी खतरा पैदा कर दिया है साथ ही चालानों व जुर्माना के नाम पर जनता की भारी लूट की जा रही है इस कानून की रदद करने की मांग हड़ताल की मांगों में शामिल है। कुल मिलाकर मजूदरों/कर्मचारियों आम जनता में सरकार के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। जो 8 जनवरी को प्रतिरोध के रूप में सड़कों पर दिखाई देगा और यह हड़ातल अब तक की सभी हड़तालों से बड़ी और व्यापक हड़ताल साबित होगी जो मोदी-योगी सरकार को हिला देगी टेªड यूनियन नेताओं ने अपने व्यतब्य में जे0एन0यू0 घटना की कड़ी निन्दा किया और कहा कि पुलिस और सरकार की सह पर हो रही हिंसा को कतई बरर्दास्त नहीं किया जायेगा और इसका डटकर मुकाबला किया जायेगा। वही हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर हो गया है पुलिस अधीक्षक नोएडा ने सैक्टर-6 अपने कार्यालय पर टेªड यूनियन नेताओं के साथ बैठक किया इसी तरह कई थानाध्यक्षें अन्य प्रशासनिक अधिकारी टेªड यूनियन नेताओं के साथ दिन भर सम्पर्क करने में लगे रहे।

Show More

Related Articles

Close