[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली मे आज ‘भारत बचाओ’ रैली, सोनिया- मनमोहन भी होंगे शामिल

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली मे आज 'भारत बचाओ' रैली, सोनिया- मनमोहन भी होंगे शामिल

नई दिल्ली I कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रही है.

इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाएगी और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कानून के संसद से पास होने के दिन को इतिहास का काला दिन बताया था.

Show More

Related Articles

Close