[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

के डी स्कूल में बच्चों ने किया शानदार मंचन

बनवास वापसी पर अयोध्या में जश्न का हुआ सजीव चित्रण

औरंगाबाद( बुलंदशहर) के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अर्पित ठाकुर ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्वलित करके किया। दीपावली मनाने के कारण और उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की 14वर्षों के कठोर वनवास वापसी पर अयोध्या में जश्न मनाया गया था। असत्य पर सत्य की विजय से प्रफुल्लित जनता जनार्दन ने अपने राजा राम के लिए असीम प्रेम प्रदर्शन करने के लिए दीपावली का आयोजन किया था।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी को नाटिका मंचन द्वारा सजीव कर दिखाया और सभी उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया।

शिक्षक उत्तम त्रिवेदी ने रामजी के आदर्श बताये और सभी से भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया अंत में डायरेक्टर अर्पित ठाकुर ने सभी  आगंतुक अतिथियों का आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close