[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बाईकों की आमने सामने की भीषण भिड़ंत

दो युवक बुरी तरह ज़ख्मी दोनों घायल एक ही गांव परवाना के निवासी

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) रविवार को स्टेट हाइवे पर नई मंडी के समीप ग्रीन वैली रैस्टोरैंट के सामने दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक बुरी तरह ज़ख्मी हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलश कुमार शर्मा पुत्र प्रवीण कुमार शर्मा निवासी ग्राम परवाना महमूदपुर बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से ग्राम परवाना महमूदपुर निवासी संजय लोधी पुत्र गंगा सरन लोधी उर्फ देवगौड़ा औरंगाबाद की ओर आ रहा था। ग्रीन वैली के सामने दोनों बाइक आपस में जा भिड़ी। दुर्घटना के फलस्वरूप दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दौड़ कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने संजय की हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि कलश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close