[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आशा-एएनएम की मासिक बैठक सम्पन्न

बुलंदशहर, 3 मार्च 2020 । जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में मंगलवार को आशा-एएनएम की मासिक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें उन्हें परिवार नियोजन व संचारी रोग नियंत्रण अभियान में उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। बैठक में आशा कार्यकर्ता और एएनएम को जिम्मेदारी दी गयी कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। जनपद में 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्र प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना है। वह गांव में साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। इसके अलावा जल भराव के प्रति लोगों को समझाएंगी कि यह कितना घातक हो सकता है। घरों के आस-पास भरे पानी में मादा मच्छर अंडे देती हैं। इससे डेंगू मलेरिया और मच्छर जनित रोग फैलने की आशंका रहती है। मासिक बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक एएनएम, आशा कार्यकर्ता व आशा संगनी मौजूद रहीं।

डा. मनोज कुमार ने कहा कि आशा और एएनएम लोगों को परिवार नियोजन के उपाय के बारे में भी विस्तार से जानकारी दें और दंपति को परिवार नियोजन के विभिन्न साधन अपनाने की सलाह दें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय से जांच व आयरन की गोलियों का वितरण करने की बात भी कही। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया सरकार की ओर से परिवार नियोजन के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। इसको सफल बनाने के लिए आशा-एएनएम की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया आशा कार्यकर्ता और एएनएम गांव-गांव जाकर दंपत्तियों को परिवार नियोजन का लाभ बताएंगी। शासन से संचालित परिवार नियोजन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगी। परिवार नियोजन की योजना की जानकारी नहीं होने के कारण दम्पति योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर वीसीपीएम भरत सिंह, केपी सिंह, अनिल कुमार, अब्दुल खां, लाखन सिंह, विनोद चौहान, सपना, शशीबाला शर्मा, मंजू देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, ममता देवी सहित दर्जनभर आशा कार्यकर्ता व एएनएम मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Close